Tuesday, March 19, 2019

टेस्टिंग के दौरान नजर आई मारुति की नई Alto, SUV जैसा है लुक

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी नई Alto हैचबैक को लॉन्च करने की तैयारी में है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई मारुति Alto (2020) कंपनी के फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी. इसे 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था. इसकी लॉन्चिंग अगले साल यानी 2020 में की जाएगी. नई मारुति अल्टो को फिलहाल सड़कों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

2020 में लॉन्चिंग से पहले मारुति सुजुकी अपनी इस आने वाली कार की टेस्टिंग कर कर रही है. फिलहाल इसे गुरूग्राम में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. Team-BHP ने टेस्टिंग के दौरान की फोटो शेयर की है. जो लीक तस्वीरें नई अल्टो की सामने आईं है उसमें ये कार SUV की तरह नजर आ रही है.

नई मारुति अल्टो की लीक तस्वीर में ये भी नजर आया है कि इसमें लार्ज रेडिएटर ग्रिल, मस्कुलर पैनल्स, कंवेंशनल हेडलैम्प यूनिट और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा. इस नए डिजाइन से मारुति को पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षिक करने में मदद मिलेगी. इस नए डिजाइन से नई 2020 Maruti Alto में पहले से ज्यादा स्पेस देने में भी मदद मिलेगी. खास कर इसके टॉल बॉय डिजाइन की वजह से इसमें बेहतर हेडरूम देखने को मिल सकता है.

नई मारुति अल्टो के इंटीरियर की बात करें तो इसमें नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ढेरों फीचर्स जैसे दिए जा सकते हैं. साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाने की पूरी उम्मीद है क्योंकि कंपनी नए सुरक्षा नियमों के हिसाब से कार को अपडेट कर उतारेगी. नए नियमों के हिसाब से अपकमिंग कार में नया बॉडी स्ट्रक्चर भी देखने को मिलेगा.

मिली जानकारी के मुताबिक, नई मारुति अल्टो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो BS-VI एमिशन नॉर्म्स वाला होगा. इसके पावर फीगर्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं. हालांकि ये जानकारी मिली है कि ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आएगी.

कर्नाटक के धारवाड़ में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 घायल हैं. इमारत के मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक धारवाड़ के कुमारेश्वर नगर में यह हादसा हुआ है. हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चीफ सेक्रेटरी को तुरंत मौके पर राहत और बचाव कार्य मुहैया कराने के निर्दश दिए हैं.

कुमारस्वामी ने ट्वीट कर बताया कि धारवाड़ में इमारत गिरने के हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ. उन्होंने बताया कि मौके पर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लेने का काम चीफ सेक्रेटरी को सौंपा गया है. साथ ही अतरिक्त बचाव दल को विशेष विमान से मौकास्थल पर भेजा जा रहा है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर रही हैं. अपने प्रचार का आगाज प्रियंका ने प्रयागराज से किया है. यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी. प्रियंका की यह बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की है. अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी. साथ ही इस यात्रा के दौरान वह मंदिर दर्शन भी करेंगी.

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग देशभक्ति की बात करते हैं, इससे बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं हो सकती कि आप जागरूक बनें. प्रियंका गांधी ने कहा कि फिजूल का मुद्दा नहीं उठना चाहिए. सिर्फ देश और विकास की बात होनी चाहिए.

No comments:

Post a Comment