Thursday, December 27, 2018

क्या 35 और 65 रु. का रिचार्ज नहीं कराया तो सिम बंद हो जाएगा?

टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बैंक की तरह ही आपको मैसेज भेजना शुरू कर सकती हैं. इसमें आपसे अपने सिम कार्ड में मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज करने को कहा जाएगा, वर्ना आपका नंबर बंद हो जाएगा. प्रीपेड यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने सिम में 35 रुपये रहने चाहिए. हालांकि ये अलग अलग सब्सक्राइबर के हिसाब से तय हो रहा है. ऐसा न होने पर आपका सिम डीऐक्टिवेट किया जा सकता है.

पोस्टपेड यूजर्स पर ये नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि वो महीने के आखिर में यूसेज प्लान के हिसाब से पैसे देते हैं. प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो अप लगभग सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं जिनकी वैलिडिटी एक महीने से लेकर तीन महीने तक की है.

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कंपनी की तरफ से वॉर्निंग वाला मैसेज मिल रहा है. इसमें कहा गया है, ‘सूचना, आपका वोडाफोन नंबर बंद कर दिया जाएगा. नंबर जारी रखें किसी भी अनलिमिटेड ऑल राउंडर रिचार्ज से.’
ये मैसेज वोडाफोन के उन यूजर्स को भेजा जा रहा है जिनके पास मिनिमम बैलेंस नहीं है. एयरटेल ने 35 रुपये मिनिमम बैलेंस रखा है, जबकि वोडाफोन सिम को जारी रखने के लिए आपके पास 65 रुपये का मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है.

अगर लगातार मैसेज मिलने के बाद भी आप अपने सिम में मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने में असफल रहेंगे तो कंपनियां 15 दिन के तक ऐसे मैसेज भेजेंगी. इसके बाद आउटगोइंग कॉल और मोबाइल डेटा बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद भी अगर आप मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आपकी इनकमिंक कॉल भी बंद कर दी जाएगी. इसके बाद आपको मैसेज मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आप कब तक रिचार्ज करा सकते हैं. सिम की वैलिडिटी के हिसाब से आपको रिचार्ज करा कर उसे दुबारा ऐक्टिवेट करना होगा.

इस घटना में पीड़िता की हालत बिगड़ गई. जिसे देखकर चारों आरोपी घबरा गए और वे लड़की को बाइक से बाबूपुरवा थाने के सामने लेकर गए. वहां उसे छोड़कर वे फरार गए. किसी तरह से पीड़ित छात्रा अपने घर पहुंची और परिवारवालों को आपबीती सुनाई. उसकी बात सुनकर परिजन सकते में आ गए. उन्होंने फौरन लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

इसके बाद पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर चार आरोपी छात्रों के खिलाफ काकादेव थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के फ्लैट पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अनुराग पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश यादव का बेटा है. वे मूल रूप से जौनपुर के गुनौली इलाके के रहने वाले हैं. उसके पिता वर्तमान में देवरिया जिले में तैनात हैं

उधर, दूसरा आरोपी अभिषेक एक पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार का बेटा है. उसके पिता वर्तमान में काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी की सुरक्षा में तैनात हैं. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के साथ ही मौके से एक शर्ट और खून से सनी चादर बरामद की है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ चल रही है. जांच के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा.

Tuesday, December 18, 2018

34 साल बाद मिला इंसाफ, सज्जन कुमार को मिली उम्र कैद

34 साल लग जाते हैं ये बताने में कि कौन गुनहगार है कौन नहीं. 34 साल पहले के ज़ख्म पर कोर्ट ने अब 34 साल बाद मरहम रखा है. 34 साल बाद सज्जन कुमार को उम्र कैद मिली है. जब भी इस देश में दंगे का ज़िक्र आता है तो याद आता है 31 अक्तूबर.

इस मुल्क की तारीख में 31 अक्तूबर 1984 की याद आज भी हर हिंदुस्तानी को सहमा जाती है. पिछले 34 बरसों में बहुत सारी चीजें बदल गईं. बस नहीं बदली तो इस तारीख की टीस. आंसुओं और आंहों में लिपटी 31 अक्तूबर 1984 की वो मज़लूम चीखें आज भी दिल्ली की कई बस्तियों, मोहल्लों और गलियों में गूंजती हैं.

31 अक्तूबर 1984. ये महज़ एक तारीख नहीं है. बल्कि ये मुल्क के माथे पर लगा वो बदनुमा दाग है जो शायद वक्त भी ना धो पाए. ये तारीख सिर्फ इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख बनकर रह सकती थी. लेकिन कुछ सियासी रहनुमाओं को शायद ये गवारा ना था.

और इसीलिए उन्होंने इस तारीख के साथ जो खूनी खेल खेला, उससे दिल्ली की गलियों में जिंदगी खुद पनाह मांगने लगी. उस शाम भी दिल्ली की गलियों में सूरज डूबा था. लेकिन अपने पीछे वैसा अंधेरा छोड़ कर उससे पहले कभी नहीं गया था.

पिछले सप्‍ताह ऐसी रही बाजार की चाल

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963 पर और निफ्टी 14 की तेजी के साथ 10, 805 पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ. अगर बुधवार की बात करें तो प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 629 अंक की मजबूती के साथ 35779 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 188 अंक उछलकर 10737 के स्‍तर पर रहा.

जबकि मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ तो निफ्टी करीब 61 अंक बढ़कर 10,550 के स्‍तर पर आ गया. हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी टूटकर क्रमशः 10,488.45 के स्‍तर पर रहा.

Friday, December 14, 2018

सीमेंट चोरी करने आए बदमाशों ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

बिहार के सुपौल जिले में देर रात चोरी करने आए बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. महिला के घर में सड़क निर्माण करा रही एक कंपनी का सीमेंट रखा हुआ था, आरोपी वही चुराने के लिए आए थे. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

हत्या की यह वारदात सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र की है. थाना प्रभारी रामाशंकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गढ़िया गोविंदपुर गांव में 67 वर्षीय उम्दा देवी रहती हैं. उनके घर में एक सड़क निर्माण कंपनी का सीमेंट रखा हुआ था. कंपनी वहीं गांव के पास सड़क बना रही है.

बीती रात में कुछ बदमाश सीमेंट चोरी करने के मकसद से महिला के घर में घुस गए. चोरों की आहट पाकर बुजुर्ग महिला जाग गई और उसने बदमाशों को देख लिया. पुलिस के मुताबिक बदमाशों को लगा कि बुजुर्ग महिला ने उनमें से कुछ चोरों को पहचान लिया है.

बस इसी बात से घबरा कर बदमाशों ने अपनी पहचान उजागर होने के डर से बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले. सुबह होने पर महिला की हत्या का समाचार पुलिस को मिला. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की संख्या 5 या 6 हो सकती है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अभी तक कातिलों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.

पुलिस अनुसार यह गिरोह लुधियाना जेल में बंद अपने साथी गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ बिन्नी गुज्जर को फरार कराने की साजिश रच रहा था. उसी साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए उनके गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

पति भी निकला गैंगस्टर

पुलिस ने नवदीप कौर के बारे में छानबीन की तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि नवदीप कौर का पति गुरविंदर सिंह छह बैंकों में डकैती डालने के आरोप में पहले से ही चंडीगढ़ की एक जेल में बंद है. इसके अलावा भी वो कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. नवदीप की हकीकत जानकर हर कोई हैरान रह गया.

Tuesday, December 11, 2018

आॉस्ट्रेलिया से मैच जीतने के बाद कोहली ने माना- मैं बर्फ की तरह कूल नहीं हूं

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रन से दिया। इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भी तारीफ की। मेजबान टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच को लंच तक पहुंचा दिया। इससे कोहली मैदान पर गुस्से और परेशानी में दिख रहे थे। इस पर उन्होंने माना कि वे कूल नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि बर्फ की तरह कूल हूं, लेकिन भावनाओं को दिखाना नहीं चाहता।"

अपने आखिरी ओवर में गुस्सा हो गए थे बुमराह
कोहली ने कहा, "जसप्रीत बुमराह अपने आखिरी ओवर में गुस्सा हो रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें शांत रहने को कहा। अपने गेंदबाजों पर मुझे बहुत गर्व है। चारों ने मिलकर 20 विकेट हासिल किए। ऐसा शायद पहले नहीं हुआ है।"

ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों के बेहतर प्रदर्शन पर कोहली ने कहा, "टेस्ट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। उतार-चढ़ाव मैच के शुरू से ही हो रहा था। उन्होंने बेहतर खेल दिखाया और संघर्ष किया, लेकिन हमने अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह अमल किया।"

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, "पुजारा की पारी खास थी। इससे हम मैच में वापस लौटे। हमें 15 रन की बढ़त मिली, जो कि हमारे लिए गोल्ड की तरह थी। दूसरी पारी में रहाणे ने बेहतर प्रदर्शन किया। पूरी टीम ने इस जीत में अपना योगदान दिया।"

मैन ऑफ द मैच पुजारा ने कहा, " ऐडिलेड में खेलने का अनुभव काम आया। यह कड़े अभ्यास का नतीजा है, लेकिन जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है।" पुजारा ने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की थी।

युवेंटस से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़ने और इटली से जुड़ने का चैलेंज दिया है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड रोनाल्डो इस सीजन में रियल मैड्रिड छोड़कर इटली के फुटबॉल क्लब और सीरी ए चैम्पियन युवेंटस से जुड़ गए थे। 33 साल के रोनाल्डो ने कहा, ‘अगर मेसी इटली के किसी क्लब की ओर से खेलते हैं, तो मुझे खुशी होगी। उम्मीद है कि वे मेरा चैलेंज कबूल करेंगे, लेकिन अगर वे बार्सिलोना में खुश हैं तो मैं इसका सम्मान करता हूं।’

रोनाल्डो 2003 से 2009 तक इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेले। इसके बाद वे स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड से जुड़ गए थे। उन्होंने इस क्लब से 9 सीजन खेले। जबकि, मेसी ने अपने क्लब करियर की शुरुआत 2004 में बार्सिलोना से की थी।

Thursday, November 22, 2018

पीपली लाइव वाले 'नत्था' के गांववाले शिवराज से नाराज, सरकारी कामों की खोली पोल

क्या आपको नत्था याद है? फिल्म पीपली लाइव के पीपली गांव का नत्था जिसके खुदकुशी की तारीख की खबर तमाशा बन जाती है. एक किसान ने खुदकुशी की ठानी तो सिस्टम हिल गया. 2010 में आमिर खान ने जिस गांव से प्रेरणा लेकर फिल्म पीपली लाइव बनाई और जिस किरदार से नत्था का किरदार प्रभावित हुआ आजतक की टीम उसी गांव में पहुंची.

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर बैतूल जिले के पास एक छोटा सा गांव है सेसरा, जहां रहते हैं पीपली लाइव के नत्था उर्फ कुंजी लाल मालवीय. साल 2003 में कुंजी लाल मालवीय ने अपने मरने की भविष्यवाणी की थी और सेहरा गांव में अपने घर के ठीक सामने छोटे से मंदिर में जाकर बैठ गए थे. इलाके में पहली बार किसी इंसान के मरने की भविष्यवाणी की खबर जंगल में आग की तरह फैली और मीडिया प्रशासन सहित सरकार का डेरा इस गांव में मेला लेकर बैठ गया.

कुंजी लाल मालवीय अब 90 साल के हो चुके हैं. उम्र शरीर पर हावी हो चुकी है इसलिए शरीर ज्यादा चल फिर नहीं पाता. कुछ याद आता है तो किस्से बयां करते हैं कि कैसे उन्होंने अपने मरने की भविष्यवाणी कर दी. कुंजीलाल बताते हैं कि उनके पुरखे उनके पिता और उन्हें कुंडली पढ़ने आती है और 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बात एक पत्रकार के जरिए लीक हो गई और हंगामा हो गया.

घटना के 7 साल बाद आमिर खान ने इन्हीं कुंजी लाल मालवीय की कहानी के आधार पर पीपली लाइव बनाई और नत्था का किरदार सजाया. सेहरा गांव के निवासी राम लखन आज भी उस घटना को याद करते हैं और बताते हैं, "उस समय गांव में शहरी चहल-पहल भर गई थी. कुंजी लाल के घर की आस-पास की कच्ची छतों पर लोग चढ़ गए थे."

कुंजी लाल के गांव में अब बहुत कुछ बदल गया है. गांव में पक्की सड़कें बन गई हैं, स्कूल बन गए हैं, आंगनवाड़ी केंद्र भी बन गए हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य की भी व्यवस्था हो गई है. इसीलिए कुंजीलाल अपने सुबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुलकर तारीफ करते हैं. दादा कुंजीलाल मामा शिवराज से बिल्कुल नाराज नहीं हैं. वे कहते हैं, "पहले के मुकाबले उनके गांव और पूरे बैतूल की तस्वीर अब बदल गई है. शिवराज ने 15 साल राज किया लेकिन अच्छा काम किया."

लेकिन असली जिंदगी के नत्था के इस गांव में उनकी उम्र के कई ऐसे लोग भी हैं जो शिवराज सरकार से खासा नाराज हैं. पेड़ के पास लगी बुजुर्गों की पंचायत में बैठे 78 साल के दादा परशुराम कहते हैं, "इस बार भी सब आकर कह रहे हैं बिजली बिल माफ हो जाएगा, कर्जा माफ हो जाएगा सब माफ हो जाएगा, इतना पानी दे देंगे कि घर डूब जाएगा. सालों से ऐसा सुनते हुए आ रहे हैं लेकिन ऐसा हुआ कुछ भी नहीं न कर्जा माफ हुआ ना पानी मिला. पिछली बार भी यही कहा था लेकिन कुछ भी नहीं किया. हर बार आश्वासन देते हैं लेकिन करते कुछ नहीं करते. 15 साल से है वह लेकिन उन्हें कुछ नहीं किया."

Friday, November 2, 2018

7वीं का हसन 1 साल से इंजीनियरिंग के 30 स्टूडेंट्स को मुफ्त ट्यूशन दे रहा

7वीं क्लास में पढ़ने वाले 11 साल के मो. हसन अली एक साल से इंजीनियरिंग के 30 स्टूडेंट्स को नि:शुल्क ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। वे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्रों को डिजाइन और ड्राफ्टिंग सिखाते हैं। हसन के मुताबिक, वे 2020 तक एक हजार इंजीनियरों को पढ़ाना चाहते हैं।

हसन ने बताया कि ‘मैं इंटरनेट से सीखकर पिछले एक साल से पढ़ा रहा हूं। मैं फीस नहीं लेता, क्योंकि मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। मैं सुबह स्कूल जाता हूं। 3 बजे घर वापस आता हूं। मैं खेलता हूं और अपना होमवर्क करता हूं। 6 बजे तक पढ़ाने के लिए मैं कोचिंग संस्थान में जाता हूं। एक वीडियो से प्रभावित होकर मैंने अपनी उम्र से दोगुने लोगों को पढ़ाने का मन बनाया।’

हसन की सिविल इंजीनियर छात्र जी सुषमा ने कहा, ‘मैं यहां सिविल सॉफ्टवेयर सीखने के लिए डेढ़ महीने से आ रही हूं। वह हम सभी के लिए छोटा है लेकिन अच्छी तरह से पढ़ाता है। उसकी स्किल अच्छी है और वह जो सिखाता है, उसे समझना आसान है।’

 भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से क्रिकेट खेलने की वकालत की है। उन्होंने लंदन में रणजी मेमोरियल के उद्घाटन के मौके पर कहा, "पाक प्रधानमंत्री इमरान खान अपने रुतबे का इस्तेमाल कर दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की दोबारा शुरू कराएं। मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच दोबारा से बातचीत शुरू होगी।"

2012 में वनडे सीरीज के लिए पाक टीम भारत आई थी
2008 में मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को रोक दिया गया था। हालांकि, 2012 में पाक टीम तीन वनडे के लिए भारत दौरे पर आई थी, लेकिन उसके बाद से दोनों देश आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं। दोनों के बीच पिछली बार 2007 में टेस्ट हुआ था।

फारुख ने कहा, "दोनों देशों को एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट खेलने चाहिए। इससे पाकिस्तान क्रिकेट और उनकी अर्थव्यवस्था सुधरेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि सीमा पर गोलीबारी भी होती है, इसलिए पहले बातचीत होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "एक क्रिकेटर के तौर पर मैं दोनों देशों के बीच क्रिकेट होते देखना चाहता हूं, लेकिन लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा। इसके लिए राजनेताओं को मनाना होगा। दोनों तरफ एक ही तरह के लोग रहते हैं। क्रिकेटर भी बहुत प्रतिभावान हैं।"