Thursday, February 14, 2019

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में छक्का लगाना चाहता था इसलिए सिंगल नहीं लिया: कार्तिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से टीम इंडिया सीरीज 1-2 से गंवा बैठी थी। रविवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे, लेकिन वह 12 रन ही बना सका था। इस ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने सिंगल नहीं लिया, जिससे बाद में उनकी आलोचना हुई। कार्तिक ने बुधवार को कहा, "उन्हें विश्वास था कि वे छक्का लगा सकते हैं।"

कार्तिक-क्रुणाल ने 28 गेंद में 63 रन की साझेदारी की
कार्तिक ने कहा, "145 रन पर छह विकेट के स्कोर पर मैं और क्रुणाल बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे। हम मैच को ऐसी जगह पर ले जाने में सक्षम थे, जहां गेंदबाजों पर दबाव बन सके। सिंगल नहीं लेने के बाद मुझे लग रहा था कि मैं एक छक्का लगा सकता हूं।" कार्तिक और क्रुणाल ने आखिरी 28 गेंद पर 63 रन की साझेदारी की थी।

उन्होंने कहा, "मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर आपको खुद पर यह विश्वास रखना होता है कि आप एक बड़ा शॉट लगा सकते हैं। उस दौरान आपको अपने साथी पर विश्वास रखना होता है। हालांकि, मैं उस समय ऐसा नहीं कर सका। क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं।"

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान कार्तिक ने कहा, "किसी दिन आप बाउंड्री लगाने में कामयाब होते हैं तो कभी गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करता है। उस मैच में टिम साउदी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सही समय पर यॉर्कर डाले।"

ब्रिटेन के रोअर लुकास हेट्जमन ने अकेले अटलांटिक महासागर पार करने का चैलेंज पूरा किया। 18 साल के लुकास ने इस चैलेंज में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। पहला- वे अकेले किसी महासागर को पार करने वाले सबसे युवा रोअर बने। दूसरा- उन्होंने यह चैलेंज सबसे कम समय में पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। लुकास ने 4800 किमी की दूरी 59 दिन, 8 घंटे 22 मिनट में रोइंग कर पूरी की।

हर दिन 12-14 घंटे बिना रुके की रोइंग
लुकास ने हर दिन लगभग 12 से 14 घंटे बिना रुके रोइंग की। लुकास ने केनेरी आइलैंड (स्पेन) से दिसंबर में रोइंग शुरू की थी। यह शनिवार को एंटीगा के इंग्लिश हार्बर में खत्म हुई। इस दौरान लुकास का 10 किलो वजन कम हो गया था। रेस के दौरान लुकास ने फ्रीज्ड, ड्राइड खाना खाया। ऐसा खाना एस्ट्रोनॉट स्पेस में खाते हैं। वे रात में लगभग 5-6 घंटे साेते। दिन में भी कभी-कभी लंच के बाद आराम करते। 

ब्रिटिश-इटैलियन-ऑस्ट्रियन मूल के लुकास अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाले पहले ऑस्ट्रियन भी हैं। उनके पिता ऑस्ट्रिया से हैं और मां इटली से।

चैलेंज पूरा करने के लिए पढ़ाई छोड़ी
लुकास ने यह चैलेंज पूरा करने के लिए एक साल पढ़ाई से ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने राेइंग और सेलिंग की प्रैक्टिस की। वैसे, वे पिछले 5 साल से रोइंग कर रहे हैं। लुकास को डिस्लेक्सिया (मानसिक बीमारी, जिससे पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है) है। उन्होंने इस रेस में हिस्सा लेने के लिए फंड जुटाया था। लुकास का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वे लोगों को इंस्पायर कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में कोई भी चैलेंज पूरा कर सकता है। हम जितना सोचते हैं, उससे
ज्यादा काम करने की ताकत हमारे अंदर होती है।

No comments:

Post a Comment