हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऑटो में सवार हुई महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया है कि 4 ऑटो ड्राइवर और उनके एक साथी ने उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना तब हुई जब महिला नखडौला चौक से आईएमटी मानेसर स्थित कंपनी जाने के लिए निकली थी. लेकिन, ऑटो चालक महिला को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए. यहां उन्होंने कमरे में महिला से गैंगरेप किया.
बताया जा रहा है कि महिला ने मानेसर थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है. महिला दिल्ली के नजफगढ़ एरिया की रहने वाली है. उसके पति की साल 2013 में मौत हो चुकी है. वो आईएमटी की एक निजी कंपनी में ठेकेदार का काम करते थे. मौत के बाद उनका काफी रुपया कंपनी से बकाया था. इसी रुपये के लेन-देन के लिए शनिवार 29 दिसंबर को करीब 2 बजे महिला दिल्ली से नखडौला बस से उतरी.
महिला ने शिकायत में बताया कि नखडौला में ऑटो चालक ने महिला से आईएमटी मानेसर तक चलने के लिए पूछा. ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य युवक सवार था और दोनों आगे एक साथ ही बैठे थे. फिर वे उसे गांव भांगरौला स्थित एक कमरे में ले गए और वहां गैंगरेप किया.
वहां उनका एक तीसरा साथी भी आ गया, उसने भी महिला से दरिंदगी की. फिर देर शाम दोनों उसे ऑटो में बैठाकर रामपुरा मोड़ ले गए और वहां एक अन्य ऑटो में सवार दो युवकों ने भी महिला से गैंगरेप किया फिर वो उसे अज्ञात स्थान पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ गए. होश आने पर रविवार को महिला मानेसर महिला थाने पहुंची और शिकायत दी.
तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार...
मानेसर महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर कांता ने बताया कि महिला से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपी अंकित, दीपक व महिपाल को सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश चल रही है.
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबर कराई थी. भारत अब चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. चौथा और अंतिम मैच गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा.
अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए नेताओं से लेकर अदालतों तक बहुत सी कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है. ऐसे में सारी उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट से लगी हैं. कोर्ट इस मामले में सुनवाई कब होगी, इस पर 4 जनवरी को फैसला करेगा. हालांकि इस मामले के फैसले के लिए चारो ओर से आवाज उठ रही है.
दरअसल, ऐसा माना जाता है कि साल 1528 में अयोध्या में एक ऐसी जगह पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया, जिसे हिंदू भगवान राम का जन्मस्थान मानते हैं. कहा जाता है कि विवादित जगह पर मस्जिद मुगल बादशाह बाबर के समय में उसके सेनापति मीर बाकी ने बनवाई थी. इस लिहाज से 500 साल पुराना मामला पहली बार आजादी के बाद 1950 में अदालत पहुंचा. इसके बाद से अभी तक फैसले का महज इंतजार हो रहा है. ऐसे में अब मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में है और सुनवाई की तारीख भी नए साल के साथ दस्तक दे रही है.
No comments:
Post a Comment